हरिद्वार – कावड़ मेले में बढ़ती भीड़ और डाक कावड़ की आमद के मद्देनजर पूर्व निर्धारित डायवर्जन लागू कर दिया गया है। मेला पुलिस प्रशासन ने 8 जुलाई की रात 11 बजे से दिल्ली की ओर जाने वाला राजमार्ग पूरी तरह से कांवडि़यों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि देहरादून की ओर जाने वाला राजमार्ग दोतरफा यातायात के लिए चालू रहेगा। जयराम मोड़ से नारसन के बीच हाईवे पर 5 कट हैं – 1. हरिलोक तिराहा 2. रानीपुर झाल 3. ख्याति ढाबा 4. बोंगला तिराहा 5. कोर कॉलेज फ्लाईओवर के बाद कट।
सभी अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी कांवडियों (बड़ी झांकी वाले) को मुख्य राजमार्ग की ओर मोड़ दिया जाए और उन्हें सर्विस लेन (रोड़ीबेलवाला कट, मायापुर कट, सहगल पेट्रोल पंप कट) का उपयोग करने की अनुमति न दी जाए।
यह भी ध्यान रखने को कहा गया है की बहुसंख्यक काँवड़िये नहर पटरी का उपयोग करें, केवल नहर पटरी में प्रवेश करने में असमर्थ काँवड़ियों को राजमार्ग पर मोड़ दिया जाना चाहिए।
पूर्व निर्धारित यातायात प्लान के अनुसार उत्तर प्रदेश से आने वाले यातायात को हरिद्वार जिले की सीमा से ही डायवर्ट किया जाएगा। जबकि दिल्ली मेरठ से आने वाले कावड़ यात्रियों के वाहन मंगलौर से लक्सर की तरफ डायवर्ट करके हरिद्वार की तरफ भेजा जाएगा।
शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
हरिद्वार शहर में 9 जुलाई से 17 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं के अलावा भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा।

