सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार में गुलदार द्वारा कुत्ते के शिकार करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की यह वीडियो बीएचईएल के सेक्टर 5 स्थित एक घर के गेट के अंदर से गुलदार आकर कुत्ते को मुंह में दबा कर ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलदार ने गेट के अंदर घुसकर पहले तो कुत्ते का शिकार किया और फिर कुत्ते को मुंह में दबाकर ले जाता हुआ दिख रहा है।
गौरतलब है कि बीएचईएल क्षेत्र का काफी हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व और फॉरेस्ट रेंज से लगा हुआ है। यहां अक्सर जंगली जानवरों की चहलकदमी बनी रहती है।

