सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहने वाले एक और कांवरियों की जान ड्यूटी पर तैनात जवान ने बचाई। हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ आया कावड़िया नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया था। लोगों के शोर मचाने पर वहां ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ के जवान ने पानी में छलांग लगा दी और गंगा में बह रहे कावड़िया का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।

आपको बता दें कि हरिद्वार में पहुंच रहे कुछ कांवड़िया लापरवाही के चलते गहरे पानी में उतर कर जान को जोखिम ने डाल रहे हैं। जल पुलिस और एसडीआरएफ अब तक 20 से ज्यादा कावड़ियों का रेस्क्यू कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *