हरिद्वार – हरिद्वार में कावड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। डाक कावड़ आने की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह लगातार पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों का हौसला अफजाई भी कर रहे है। आज शाम पुलिस फोर्स एवं पैरामिलिट्री के जवानों के साथ एसएसपी अजय सिंह ने सीसीआर से हर की पैड़ी एवं तत्पश्चात अपर रोड में रामप्रसाद गली, बाल्मिकी चौक, शिवमूर्ति चौक, बस अड्डा होते हुए मायापुर क्षेत्र से तुलसी चौक’ शंकराचार्य चौक से बैरागी कैंप तक पैदल मार्च करते हुए कावड़ यात्रा को लेकर की गई व्यवस्थाओं को परखा।

इस दौरान अजय सिंह द्वारा मनसा देवी पैदल मार्ग एवं रामप्रसाद गली मैं तैनात जवानों एवं डिजिटल वॉलिंटियर नवीन शर्मा से बातचीत करते हुए उनसे व्यवस्था लागू करने में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें दूर करने के लिए अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा किया।


