हरिद्वार। कुम्भ मेला क्षेत्र में चल रहे अंडरग्राउंड केबल के कार्य की समीक्षा के लिये उत्तराखंड यूपीसीएल के एमडी डॉ नीरज खैरवाल आज हरिद्वार पहुंचे।  सीसीआर में डॉ नीरज ने पहले संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और बैठक के बाद किये जा रहे कार्य का स्थलीय निरिक्षण भी किया। डॉ नीरज खैरवाल ने सम्बंधित अधिकारियो को 15 अक्टूबर तक  ये काम पूरा करने के निर्देश दिए।

खैरवाल ने कहा कि अडरग्रॉउंड बिजली केबल होने से हरिद्वार का सौन्द्रीयकरण तो होगा ही, साथ ही बिजली से होने वाली दुर्घटनाएं भी भविष्य में कम होगा। वही इस काम में हुई देरी पर डॉ नीरज खैरवाल ने कहा कि जिस किसी भी विभाग की वजह से ऐसा हुआ है उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। डॉ खैरवाल ने कहा कि कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत से अनुरोध भी किया है की हरिद्वार कुम्भ मेला क्षेत्र में एक सेफ्टी ऑडिट टीम का गठन भी करें, क्योकि यहाँ बिजली की तारो के साथ ही जिओ फाइबर और गैस पाइप लाइन बिछाने का काम भी किया जा रहा है।

गौरतलब है कि यूपीसीएल द्वारा किये जा रहे इस प्रोजेक्ट में देरी हुई है और इस काम में तेजी लाने के उद्देश्य से डॉ नीरज खैरवाल ने हरिद्वार पहुंच कर अधिकारियो की बैठक ली। बैठक में हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर, अपर कुम्भ मेलाधिकारी हरवीर सिंह, अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा और एनएचएआई के अधिकारियो समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *