“
देहरादून – तमिलनाडु: हर साल 10मंत्री सौरभ बहुगुणा प्रतिभाग जुलाई को “राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस” मनाया जाता है। इस वर्ष “राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस” 10-11 जुलाई को तमिलनाडु के शहर महाबलिपुरम में ‘समर मीट 2023’ और ‘स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ के आयोजन के साथ मनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी, पुरषोत्तम रुपाला, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव वालियांन, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मत्स्य पालन मंत्रियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर देश भर से लगभग 10500 मत्स्य किसानों, एकूआप्रिनियोर्स, मछुआरों, पेशेवरों, अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पशुपालन, मत्स्य, गन्ना एवं चीनी विकास, डेयरी, प्रोटोकॉल सेवायोजन एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा प्रतिभाग कर रहे हैं।

