देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उत्तराखंड में लगातार बारिश का सिलसिला जारी होने चलते व्यवस्थाओं का लिया जायजा। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आपदा कंट्रोल रूम के साथ ही देहरादून के कई क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिला अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश। बोले मुख्यमंत्री, आम जनता को किसी भी प्रकार से दिक्कतों का ना करना पड़े सामना। सभी जिला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की करें मॉनिटरिंग और हर पल की देते रहे अपडेट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *