सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के सलेमपुर दादूपुर गांव स्थित एक गोदाम में रखे सैकड़ों ड्रम गंग नहर में बह गए। दरअसल आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार के सभी नदी और नाले उफान पर बह रहे हैं। लेकिन हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक स्थित सलेमपुर दादूपुर गांव में अलग ही नजारा देखने को मिला। पानी का तेज बहाव यहां स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में रखें लाखों रुपए के ड्रम अपने साथ बहाकर ले गया ड्रम पानी के साथ गंग नहर में बहने लगे स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा तो लोग ड्रमों को लेने के लिए पानी में उतर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *