हरिद्वार – धनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रानीपुर मोड़ पर एक बार फिर से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अचानक आए इतने पानी के बीच वाहन फस गए तो वहीं कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। गौरतलब है कि रानीपुर मोड़ पर होने वाली जलभराव की समस्या पुरानी है। हालांकि प्रशासन ने इसे रोकने के लिए अस्थाई तौर पर पंपों की व्यवस्था तो की है लेकिन भारी बारिश के आगे पंप भी फेल हो गए। रानीपुर मोड़ पर हुए जलभराव के कारण ऐसा नजारा देखा गया कि मानो नदी गुजर रही हो। कावड़ियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस जलभराव से भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि अब शिकायत करने से भी कोई फायदा नहीं होता है वह शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थाई समाधान निकाला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *