हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज लक्सर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण किया और कई स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। हरीश रावत ने लक्सर के मेन बाजार समेत आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया, साथ ही बाढ़ में भारी नुकसान उठाने वाले लोगों को सांत्वना दी।
हरीश रावत ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों को त्वरित राहत देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई का हवाला देकर सरकार की मुआवजा नीति में भी बदलाव कर मुख्यमंत्री राहत कोष से भी अतिरिक्त धनराशि बाढ़ पीड़ितों को देने की मांग की।

