हरिद्वार – हरिद्वार में चल रहा कावड़ मेला आज सकुशल संपन्न हो गया है। 4 जुलाई से 15 जुलाई तक चले कावड़ मेले में इस बार 4 करोड़ 7 लाख शिवभक्त कावड़िए कावड़ लेने पहुंचे, पिछले साल से 20 लाख कावड़िए इस बार ज्यादा पहुंचे थे।

मेला नियंत्रण भवन में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांवड़ मेले की उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में बताया।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अंतिम 4 दिनों में मेला अपने चरम पर होने के साथ भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती आ गई थी। हालांकि सभी अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों ने समन्वय बनाकर बेहतर काम किया।

वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया की इस बार कावड़ मेले में दुर्घटनाएं बहुत कम हुई। जबकि रेस्क्यू कर कई कावड़ियों की जान बचाई गई। वहीं बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलो पर भी इस बार प्रतीकात्मक रूप से कार्रवाई की गई। ताकि आने वाले सालों में बिना साइलेंसर की मोटरसाइकिल आने का चलन बंद हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *