हरिद्वार – हरिद्वार जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार के प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

हरीश रावत ने हरिद्वार जिले में आई बाढ़ के बाद राहत बचाव कार्य में प्रशासन और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। हरीश रावत ने बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजे की रकम बढ़ाकर जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। वहीं हरीश रावत ने जिले के प्रभारी मंत्री के नदारद रहने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद भी प्रभारी मंत्री जिले में नहीं पहुंच रहे हैं ये दुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *