हरिद्वार – 16 जुलाई को थाना बुग्गावाला पुलिस को मुजाहिदपुर में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम ने मुजाहिदपुर नदी से 02 ट्रैक्टर मय ट्राली अवैध खनन भरे हुए मौके से जब्त किया गया, ट्रैक्टर ट्रालीयों को मोटर वाहन अधि0 में सीज कर सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा किया गया है।
अवैध खनन की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है।

