सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने के बाद जल जीवो का आबादी में घुसने का सिलसिला लगातार जारी है। लक्सर के इस्माइलपुर गांव में बीती रात एक विशालकाय मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। रात को ही वन विभाग को गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना दी गई लेकिन रात को मगरमच्छ का रेस्क्यू हो पाना संभव नहीं था। रात भर यह मगरमच्छ गांव के ही नाले में पड़ा रहा। सुबह जब वन विभाग की टीम गांव में पहुंची तो मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। करीब 12 फिट लंबे विशालकाय मगरमच्छ को घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया।

दरअसल आपको बता दें कि लक्सर क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने के बाद लगातार मगरमच्छ अजगर और खतरनाक प्रजाति के सांप आबादी क्षेत्रों में घुस रहे हैं।

रेंज अधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद जहां कहीं भी जल जीवो की आबादी में घुसने की सूचना मिल रही है वहां तुरंत टीम पहुंचकर कर उसका रेस्क्यू कर रही है। इस्माइलपुर गांव में पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *