हरिद्वार – हरिद्वार के बाढ़ क्षेत्रों की मुख्यमंत्री ने आज समीक्षा की। लक्सर और खानपुर क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर समीक्षा बैठक की और लोगो का जनजीवन सामान्य हो इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने के बाद उन्हें आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा की राज्य सरकार के अंर्तगत आने वाले सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले लोगों के लिए 3 महीने की किस्त भी स्थगित की जाएंगी। और जल्द से जल्द लोगों को सहायता राशि बांटने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय बैंकों से भी राज्य सरकार आग्रह करेगी कि बाढ़ पीड़ितों की ऋण वापसी फिलहाल स्थगित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जगहों पर बाढ़ का प्रभाव ज्यादा पहुंचा है वहां बाढ़ प्रबंधन के लिए विस्तृत योजना भी तैयार की जाएगी। सबसे ज्यादा तबाही सोलानी नदी के पानी ने मचाई है, भविष्य में कभी ऐसी आपदा ना आए इसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत करके एक बड़ी ड्रेनेज योजना बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *