ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी (नैनीताल) – भीमताल क्षेत्र के कई गांव और चंपावत जिले को जोड़ने वाले मुख्य हैड़ाखान मोटर मार्ग जिसे क्षतिग्रस्त हुए काफी टाइम हो गया है और इन दिनों बरसात के दौरान लगातार लैंडस्लाइड भी हो रहा है, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में मामले की गम्भीरता देखते हुए आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, सीओ भूपेंद्र धौनी समेत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

दीपक रावत ने कहा की सड़क 280 मीटर पैच धस रही है, ऐसे में इसकी सुरक्षा को लेकर प्रयास किए जाने की जरूरत है, जिसके लिये 25 लाख टीएचडीसी को दिये गए है, जिस पर वह अपनी कार्य योजना बना रहे है, ऐसे में इस महत्वपूर्ण सड़क को किस फंड से बनाना है, इसपर काम किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ से भी सड़क को आगे कैसे लिंक किया जाए, इसको लेकर वन विभाग और पीडब्ल्यूडी संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। जिस स्थान से रास्ता निकाला जाना है वह वन भूमि है, जिसकी रिपोर्ट शासन में भेजी गई है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर कुछ समाधान निकाला जाएगा।

आईजी कुमाऊँ नीलेश आनंद भरणे ने कहा लैंडस्लाइड लगातार बरसात के समय हो रहा है। प्रशासन द्वारा जेसीबी और पोकलैंड मशीन भी लगाई गई है, जो कि लैंडस्लाइड होने पर मलबे को हटाने का काम करती है। उन्होंने बताया की क्षेत्र में पुलिस की एक चौकी भी है, जहां पर होमगार्ड और पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं और समय-समय पर वह इस जगह का निरीक्षण करते रहते हैं। बरसात के दौरान इस जगह को खास तौर पर देखे जाने की जरूरत है, ताकि किसी भी तरह से कोई हादसा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *