सचिन कुमार

हरिद्वार – उत्तराखंड यूपी की सीमा पर एक नदी के तेज बहाव में रोडवेज की एक बस फस गई। कोटावाली नदी पार करते हुए अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिस कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त सूचना के अनुसार मंडावली थाना पुलिस और श्यामपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर क्रेन बुलाकर बस को भी बाहर निकाल लिया गया। सूचना के मुताबिक यह बस चंपावत जिले से यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रही थी। बस नदी के बीच बने मार्ग से गुजर ही रही थी कि अचानक बरसाती पानी से नदी का जलस्तर बढ़ गया और बीच में ही बस फंस गई। पानी के बीच फंसी इस बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *