रुड़की (हरिद्वार) – मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।

इसी क्रम में गंगनहर पुलिस द्वारा माधवपुर अंडरपास से 2 अभियुक्तों को कार से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए दबोचा गया जिनकी बाजार में कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की गई।

पुलिस टीम का विवरण –

  1. बी0 एल0 भारती (SHO) गंगनहर
  2. व0उ0नि0 प्रदीप तोमर
  3. उ0नि0 सुभाष चन्द्र
  4. हे0का0 रघुवीर सिंह
  5. हे0का0 अमित शर्मा
  6. का0 दीपक चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *