सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार सीट से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही जेसीपी पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार को भावना पांडे हरिद्वार एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी अजय सिंह के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा की एसएसपी अजय सिंह ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भावना पांडे ने कहा कि वो हरिद्वार के विकास के लिए लगातार काम कर रहीं है और उनकी बढ़ती लोकप्रियता लोगों से देखी नहीं जा रही है।
गौरतलब है कि भावना पांडे हरिद्वार सीट से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं और हाल ही में एक विवाद के बाद उन पर एक ढाबा संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है।

