हरिद्वार – लेखपाल और जेई भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी के घर पर हरिद्वार पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। लगातार फरार चल रहे सहारनपुर जिले के रहने वाले आरोपी के गांव पहुंचकर पुलिस ने कुर्की की करवाई की। इस दौरान लगातार मुनादी भी होती रही। गौरतलब है कि हरिद्वार के कनखल थाने में पटवारी और जेई पेपर लीक मामले में मुकदमा दर्ज है। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। मामले में अब तक करीब 50 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि अलग-अलग लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की बरामदगी भी की जा चुकी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। हालांकि जांच अभी चल रही है।

