हरिद्वार – पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी उफान पर बह रही है। पिछले सप्ताह गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज (चीला डैम) का एक गेट टूट कर बाहर आ गया था। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने डैम की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

डैम के गेट नंबर दस को यूपी से हरिद्वार लाया गया और अब डैम में लगाने का काम शुरू हो गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि चीला डैम के दस गेट बदले जाने हैं। फिलहाल टूटे हुए गेट को दोबारा लगाया जा रहा है। गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद अन्य गेटों की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *