ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी (नैनीताल)- हल्द्वानी में व्यापारी अंकित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। हत्या में शामिल उसकी प्रेमिका पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और अब इस हत्याकांड में माही का साथ देने वाले उसकी नौकरानी और उसका पति भी पुलिस के शिकंजे में आ गए है।

पुलिस ने बताया कि दोनों बांग्लादेश जाने की फिराक में थे। एसएसपी पंकज भट्ट ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य साजिशकर्ता माही की नौकरानी उषा देवी और उसके पति राम अवतार को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने पुलिस को इनाम देने की बात भी कहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *