ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी (नैनीताल) – कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर हल्द्वानी के शहीद स्मारक में कालाढूंगी विधायक बंशी धर भगत, मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला सहित प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।
इस दौरान शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर उन्हें याद करते हुए विधायक बंशीधर भगत और मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि कारगिल युद्ध भारत के पराक्रम और सैनिकों की वीरता के लिए हमेशा याद रखा जायेगा। हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने अपनी जान कुर्बान कर कारगिल युद्ध लड़ा और उसमें विजय पाई, कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की वीर शहीद सैनिक हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

