ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी (नैनीताल) – कारगिल शौर्य दिवस के मौके हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेयश ने कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। सुमित हृदेयश ने कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर शहीदों को याद करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध भारत के पराक्रम और सैनिकों की वीरता के रूप में देखा जाता है। देश के जांबाज सैनिकों ने अपनी जान कुर्बान कर कारगिल युद्ध लड़ा और उसमें विजय पाई, कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी सैनिकों को दिल से नमन है।

