हरिद्वार – रोटरी क्लब रानीपुर का शपथ ग्रहण समारोह २७ जुलाई २०२२ को होटल फॉरेस्ट हिल में आयोजित किया गया। सभा में मुख्य अतिथि रोटरी के मनोनीत मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश का स्वागत क्लब के अध्यक्ष (२०२२-२३) रो. सागर मनचन्दा ने किया। इसके उपरांत पूर्व अध्यक्ष जय खुराना ने सभा में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया
अपने कार्यकाल (२०२२-२३) का ब्यौरा देते हुए सचिव रो. अमित पंजवानी ने क्लब की कई उपलब्धियों को गिनवाया।

क्लब सदस्यों ने पोलियो अन्मूलन (रोटरी फ़ाउंडेशन) के लिए इस साल १.० लाख रूपये की धन राशि दान की। कनखल के श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बच्चों के लाइब्ररी और कम्प्युटर कक्ष की स्थापना की गई। वंदे मातरम कुंज में गरीब बच्चों के वाचनालय के लिए १८ बुक रैक भेंट किए गए। गंगा प्रेम हॉस्पिटल के सहयोग से कैंसर कंप का आयोजन किया गया और कैंसर के मरीजों के लिए दवाइयाँ दी गई। रामा कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में १ लाख की साँप के ज़हर के रोधक इंजेक्शन दिये गए।

इसके पश्चात क्लब अध्यक्ष (२०२२-२३) रो. सागर मनचन्दा ने क्लब का कार्यभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. विनीत जलान को सौंप दिया और उन्हें पद ग्रहण करवाया। रो. डा. विमल कुमार ने क्लब सचिव का कार्यभार संभाला। सदस्यों और मेहमानों को संबोधित करते हुए रो. विनीत जलान ने अपनी कार्यकारिणी मंडल से परिचय करवाया। आगामी वर्ष में किये जाने वाले कार्यों की प्राथमिकताएं बताते हुए उन्होने वृक्षारोपण, शहर के सौंदरीयकर्ण, रक्त दान, निशुल्क प्लास्टिक सर्जेरी शिविर, पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इनके अतिरिक्त शहर की समस्याओं और आवश्यकताओं के अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प क्लब के सदस्यों ने लिया।

मुख्य अतिथि, रुड़की से आए, रोटरी के मनोनीत मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश ने क्लब के सदस्यों को उनके कार्यों के लिए बधाई देते हुए नई कार्यकारिणी मंडल को आगामी वर्ष के लिए शुभ कामनाये दी। पूरे विश्व में रोटरी के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए उन्होंने समझाया की किस तरह यह संस्था सामजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सदस्यों और उनके परिवारों से आग्रह किया की हमारे देश में सामाजिक स्तर पे काम करने के बहुत मौके हैं और हमें अपने प्रयासों और मज़बूत करना चाहिए। सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष जय खुराना ने किया। सभा के अंत में सचिव रो. विमल कुमार ने सबका धन्यवाद किया। सभा में क्लब के सदस्यों के अतिरिक्त रोटरी क्लब हरिद्वार, कनखल और रुड़की के सदस्य भी समिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *