ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी (नैनीताल) – पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नाले अपने उफान पर हैं। इन दिनों बरसाती नदियां व नालों में पानी का तेज बहाव देखते हुए प्रशासन और पुलिस लगातार मुनादी करती रहती है और जनता को आगाह कर रही है कि ऐसे बरसाती नदियां और नालों से दूर रहें और सफर के दौरान जल्दी बाजी ना करें, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहें हैं। हल्द्वानी में बरसाती रकसिया नाले के तेज बहाव में फंसी एक कार को स्थानीय लोगों ने रैस्क्यू किया।

हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने अपील करते हुए कहा की इन दिनों हो रही बारिश की वजह से कई बरसाती नदियां नाले उफान पर रहता है, उस समय कोई भी राहगीर उसे पार ना करें, पानी कम होने पर ही उसे पार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *