हरिद्वार – हरिद्वार के 26 भेल रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी द्वारा अनावश्यक बिजली की कटौती, कालोनियों में बिजली के खम्बो की जर्जर स्थिति और जगह-जगह पर बिजली के तारों का लटके होना एवं बिजली से संबंधित अनेक समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता बिजली विभाग के भेल उपनगरी स्थित ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर उनसे वार्ता करने के उपरांत मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।


