हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड किया है। पुलिस ने गिरोह चलाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने प्रयागराज निवासी दो नाबालिक लड़कियों को भी सकुशल बरामद कर लिया।

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दो नाबालिक बहने प्रयागराज से दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली में दोनों बहनों का संपर्क मानव तस्कर गिरोह से हो गया। उसके बाद इन लोगों ने दोनो बहनों को हरिद्वार लाकर एक घर में रख दिया। आरोपियों ने दोनों बहनों को बेचने की योजना तैयार कर ही ली थी कि उससे पहले की आरोपी हरिद्वार पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पांच अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी की पत्नी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रही। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने दावा किया कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *