हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में 24 सितंबर को ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। हरिद्वार के पंतद्वीप मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के 32 ब्राह्मण संगठनों से जुड़े हजारों लोग शामिल होंगे। ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन करने वाले पदाधिकारियों ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

ब्राह्मण महाकुंभ के दौरान आर्थिक आधार पर आरक्षण, ब्राह्मणों को पेंशन समेत 11 सूत्रीय मांगो पर चर्चा की जाएगी और उन मांगो को सरकार के सामने रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *