हरिद्वार – सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को योग गुरु स्वामी रामदेव ने निशाना साधा है। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि सनातन धर्म को समाप्त करने वाले लोगों का 2024 में मोक्ष हो जाएगा। हरिद्वार में श्री चंद भगवान की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे स्वामी रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म में किसी भी तरह का जातिवाद नहीं है। शास्त्रों में जाति का वर्णन गुण और कर्मों के आधार पर किया गया है कुछ लोगों ने शास्त्रों में वर्णित शब्दों का गलत ढंग से इस्तेमाल किया है। सनातन धर्म में जाति और भेदभाव की बात कहना पूरी तरह गलत है।
हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक से शुरू की गई शोभायात्रा में बड़ा उदासीन अखाड़े समेत अन्य अखाड़ों के कई साधु संत भी शामिल हुए।

