हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में 24 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ को सफल बनाने के लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि देशभर के करीब 32 संगठनों से जुड़े हजारों लोग इस महाकुंभ में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए हरिद्वार में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई साधु संत भी मौजूद रहे। गौरलतब है कि ब्राह्मणों से जुड़ी 11 सूत्रीय मांगो पर ब्राह्मण महाकुंभ में चर्चा की जाएगी और केंद्र सरकार के सामने मजबूती से इन मांगों को रखा जाएगा।

