ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एक किलो चरस के साथ दो तस्कर पकड़े गए हैं, पकड़े गया एक तस्कर अलीगढ़ उ.प्र.का तो दूसरा तस्कर जिला नैनीताल का रहने वाला है, जिन्हें भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के पास से पकड़ा गया है, यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई है, दोनों ही तस्करों के खिलाफ संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

वहीं पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस को ₹57000 नगद भी मिले हैं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

