हरिद्वार – सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्राधिकरण के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सुराज सेवादल ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ज्ञापन देकर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने और अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने को कहा।
सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी का कहना है कि हरिद्वार जिले में अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई है लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी सिर्फ गरीब लोगों के निर्माणाधीन मकानों पर कार्रवाई कर रहे हैं। जबकि बड़े बिल्डरों और रसूखदारों के निर्माण पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। प्रदर्शन कर रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

