हरिद्वार – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल हरिद्वार के हरकी पोड़ी पहुंचे। पिछले पंद्रह दिनों से बाबा रामदेव के औरंगाबाद स्तिथ निरामयम आरोग्य केंद्र पर स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद सुबह ही हर की पोड़ी पहुंचे और गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की।
प्रेम कुमार धूमल अपनी पत्नी शीला धूमल के साथ बद्रीनाथ – केदारनाथ यात्रा पर निकलने से पूर्व भगवती मां गंगा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री गंगा सभा द्वारा प्रेम कुमार धूमल का गंगाजली – प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री गंगा सभा की ओर से गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित, भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर, सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।

