हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया। हरिद्वार में भी तमाम सरकारी विभागों, हरकी पैड़ी समेत विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने भी हाथ में झाड़ू उठाकर हर की पौड़ी क्षेत्र की साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान उनके साथ श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उज्ज्वल पंडित, बीजेपी जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा समेत कई पदाधिकारी और समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

सांसद निशंक ने कहा कि स्वच्छता और स्वस्थता में गहरा संबंध है और देश को स्वच्छ करके ही स्वस्थ्य भारत का निर्माण होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार करने के लिए आमजन से भी स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *