हरिद्वार – हरिद्वार में सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। दोनों युवक मेडिकल स्टोर के एड्रेस पर पार्सल के जरिए नशीली दवाइयां मांगते थे और पार्सल मेडिकल स्टोर पर पहुंचने से पहले उसे रिसीव कर लेते थे। आरोपी पिछले 5 दिनों से हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित एक होटल में रह रहे थे।
सिडकुल थाना पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर को मामले की सूचना मिली तो उन्होंने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कई प्रतिबंधित दवाइयां के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

