हरिद्वार – हरिद्वार के रुड़की कोतवाली में सुनील कसाना नाम के व्यक्ति ने लिखित तहरीर दी की दिनांक 26 नवंबर को बस दिल्ली से ऋषिकेश जा रही थी मोदीपुरम मेरठ से एक व्यक्ति बस में सवार हुआ। हरिद्वार का टिकट कटवाने के बाद उक्त व्यक्ति ने नगला इमरती के पास सांझा चूल्हा ढाबा के करीब अचानक बस में हंगामा कर दिया और एक सवारी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिससे बस के शीशे से टकराकर गोली बाहर निकल गई।
शिकायत के आधर पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 733/ 23 धारा 307 आईपीसी व धारा 20/27/30 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा सांझा चूल्हा ढाबा बायपास रोड निकट नगला इमरती से हिरासत में लेकर रिवाल्वर बरामद की। आरोपी घटना के समय शराब के नशे में होना पाया गया।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक चंद्र मोहन
- कांस्टेबल रणवीर सिंह
- कांस्टेबल अनिल शर्मा

