हरिद्वार – राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की एक बैठक ज्वालापुर रेलवे फाटक पर आहूत की गई। बैठक मे 17 दिसम्बर को होने वाले व्यापारी महाकुंभ के लिए स्थान की घोषणा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने ज्वालापुर रेलवे रोड़ व्यापार मण्डल की घोषण की। अध्यक्ष अजय अरोरा महामंत्री संचित गोयल कोषाध्यक्ष अरुण मेहता उपाध्याय राजेश अरोरा व सचिव अजमत ख़ान को बनाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की सत्रह दिसम्बर को व्यापारी महाकुंभ चेतन ज्योति आश्रम मे होगा इसमे राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के पूरे प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल होगे और हर जिले की समस्याओ पर मथन कर उसको सरकार तक पहुँचाया जाएगा देश के बड़े संत राजनेता व सामाजिक हस्तियाँ शामिल होगी और उत्तराखण्ड देवभूमि मे व्यापारी और सरकार मिल कर कैसे देश मे प्रथम स्थान पर ले जाए इस पर मंथन होगा। चौधरी ने कहा की व्यापारी देश की आर्थिक रीढ़ माना जाता है और आज भी व्यापारी देश के लिए सब से आगे खड़ा है कुछ व्यापारी की भी समस्या है तो उसको सरकार से वार्ता करेंगे और प्रदेश सरकार मे व्यापारी आयोग बनाए जाने की माँग करेंगे जिससे कोई भी समस्या प्रशासन सरकार और व्यापारी के बीच कोई समस्या आए तो उसको व्यापारी आयोग के माध्यम से बैठ कर हल किया जा सके ।

नवनियुक्त अध्यक्ष रेलवे रोड अजय अरोरा व महामंत्री संचित अरोरा ने कहा की रेलवे रोड के व्यापारी की हर समस्या के हर पल तत्पर रहेंगे और सभी को साथ के कर चलेंगे और सत्रह दिसम्बर को होने वाले व्यापारी महाकुंभ मे रेलवे रोड व्यापार मण्डल के सभी व्यापारी शामिल होगे और बिना गुट बाज़ी के व्यापार मण्डल के सभी व्यापारीयो की आवाज़ बनेगा

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम सयोजक सुदीश श्रोत्रीय व जिला अध्यक्ष विनीत धिमान ने कहा की ये अपने आप मे उत्तराखण्ड बनने के बाद पहला कार्यक्रम है जिसमे पूरे प्रदेश का व्यापारी प्रतिनिधि एक साथ बैठ कर मंथन करेंगे और व्यापारी अपनी ताक़त को पहचानेगा और साथ ही व्यापारियो को एक मंच भी मिलेगा व्यापारियो को बिखेर कर अपनी राजनीति की रोटिया सेकने वालो को मुँह की खानी पड़ेगी।

बैठक में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविन्दर सिंह, व्यापारी नेता कुलदीप खंडेलवाल, धीरेन्द्र गुप्ता अरशद व्यापारी नेता पुष्पेन्द्र गुप्ता व अरविन्द कुमार आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *