हरिद्वार – कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया की 20 लाख श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा में स्नान किया।

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन और 33 सेक्टर में बांटकर अधिकारियो की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर विशेष ध्यान रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *