हरिद्वार – उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में 17 दिन से फंसे 41 मजदूरों को आज सुरक्षित बाहर निकाला गया, सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बाहर निकाले गए मजदूरों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और हाल चाल पूछा। वहीं स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार किया।

टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की गई। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू में शामिल सभी टीमों की सराहना की। वहीं मैन्युअल डिगिंग कर रहे श्रमिकों से वार्ता कर उनको शाबाशी दी।

टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर मुख्यमंत्री समेत काफी लोगों ने पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की थी। गौरतलब है की अब सभी मजदूरों को टनल से रेस्क्यू कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *