हल्द्वानी (नैनीताल) – केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में स्थापित होने वाली कैथ लैब के संदर्भ में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के अधिकारियों की रिव्यू मीटिंग ली जिसमें जल्द से जल्द कैथलैब के कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के आवास हल्द्वानी में पहुंचे भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड कोटद्वार के मार्केटिंग ईडी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता करते हुए भट्ट ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में स्थापित होने वाली कैथ लैब के संबंध में अब तक हुई आवश्यक कार्यवाही के बारे में जानकारी ली जिस पर भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है और अगले 6 से 8 महीने के भीतर कैथ लैब बनकर तैयार हो जाए इसको लेकर काम किया जा रहा है।
आवश्यकता को देखते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड कोटद्वार जो कि भारत सरकार के रक्षा विभाग का उपक्रम है। उसके द्वारा 9 करोड रुपए सीएसआर फंड से स्वीकृत किया गए हैं। जिससे कि यहां कैथ लैब बनकर तैयार होगी, साथ ही उन्होंने रिव्यू में बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने 700 से अधिक इंजीनियरों की भर्ती की है जो की रक्षा मंत्रालय के इक्विपमेंट बनाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम करेंगे।

