ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने सर्किट हाउस में स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने 8 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूची के सर्वेक्षण कर नाम दर्ज करने के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को वार्ड स्तर पर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के कार्य को अमल में लाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *