ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे नैनीताल जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने नैनीताल जिले में हो रहे विकास कार्यो को लेकर जिले के विभागों के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वही बैठक के दौरान डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें, समस्याओं के निस्तारण में देरी ना हो, वही समस्या के निस्तारण के बाद से दूरभाष पर वार्ता कर शिकायकर्ता इस बारे में बताएं।

वही बैठक के बाद पत्रकारवार्ता के दौरान डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे ने बताया कि उनके द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जिले में किये जा रहे विकास कार्यो को लेकर अधिकारी टीम वर्क के साथ कार्य करें तथा कार्य की फीडबैक रिपोर्ट भी दे। उन्होंने कहा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जिन स्थलों पर जो कार्य प्रारम्भ होेने हैं उनके साईन बोर्ड लगाये जाएं, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुचाना है। वही बैठक में मुख्यमंत्री के द्वारा जिले भर में की गई घोषणा की समीक्षा के दौरान डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे ने कहा कि जिन घोषणा पर कार्य प्रगति पर है और जो घोषणा पूर्ण होने वाली है विभाग उनकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करें, ताकि जो घोषणा लम्बित हो उन्हें समय से पूर्ण हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *