हरिद्वार – महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल ने हरिद्वार पहुंचकर महिला मोर्चा की बहनों को तीनों राज्यों में हुई भाजपा की प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कर के निवास स्थल पर प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल बुधवार शाम पहुंची और तीनों राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से हुई जीत का विजय उत्सव महिला मोर्चा की बहनों के साथ मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल सुशासन और देश में हो रहे विकास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए यह बोला है की डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में महिला मोर्चा का विशेष योगदान रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़ ने कहा 22 सितंबर को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराकर नारियों के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी ने जो बड़ी उपहार महिलाओं को दी है यह जीत उसी का परिणाम है। महिला मोर्चा अध्यक्षा अनामिका शर्मा ने भी कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने और योजनाओं का लाभ बाकी बचे लोगों तक पहुंचाने के मकसद से’ विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान ‘चलाया जा रहा है देश के सभी जिलों के सभी ग्राम पंचायत और शहरी निकायों में यह यात्रा निकाली जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, उपाध्यक्ष मनु रावत, रेनू शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा, सह प्रभारी गीता कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पा पाल, मंडल अध्यक्ष मृदुला सिंघल, उपाध्यक्ष उमा चौहान उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *