रूड़की (हरिद्वार) – हरिद्वार रुड़की विकास हरिद्वार – प्राधिकरण ने आज आसफ़नगर, रुड़की क्षेत्र में 15 से 20 बीघा क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉलोनी में 2 अवैध प्लाटिंग को प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बिना ले आऊट स्वीकृत कराये अवैध कॉलोनी में विकास कार्य कराया जा रहा था। विकास कार्य नही रोकने की दशा में प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया वही बरसानाधाम शांतरशाह के अंतर्गत एक अवैध निर्माणाधीन मकान को प्राधिकरण की टीम द्वारा सील किया गया। सील के दौरान हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण व तहसील रूड़की की टीम ने सील और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की।