हरिद्वार – योगगुरु बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम भाइयों को भी आपसी सहयोग, सदभाव से मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर का रास्ता निकालना चाहिए ये दुनिया भर के लिए बड़ी नजीर होगी। रामदेव ने कहा कि आज हमारे मजहब अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन हम सभी के पूर्वज राम और कृष्ण ही है। सहमति और संवाद से इन मुद्दों का हल होना चाहिए।

