हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस ने 2 अभियुक्तों व 1 विधि विवादित किशोर को चोरी हुई अपाचे और स्प्लेंडर मोटर साइकिलो के साथ पकडा है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त नशे के आदी हैं जो नशे की लत को पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं पुलिस को धोखा देने की नीयत से बाइक का कलर चेंज करके नंबर भी बदल देते थे व बाइक के पार्ट्स अलग अलग कर औने पौने दामों में बेच देते हैं।
अभियुक्तों द्वारा रुड़की गंगनहर आदि क्षेत्रों से मो0सा0 चोरी की भिन्न-भिन्न घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार है। जिनकी निशांदेही पर चोरी की 5 अन्य मोटर साईकिल भी बरामद की गई।
बरामद मोटर साइकिलों का विवरण –
1- स्प्लेंडर- 04
2- हीरो एचएफ डिलक्स
3- रॉयल एनफील्ड बुलेट
4- हीरो सीटी डीलक्स
5- अपाचे
पुलिस टीम –
1- वारिष्ट उप निरीक्षक अभिनव शर्मा
2- उप0नि0- शशिभूषण जोशी
3- उप0नि0 नितिन सिंह बिष्ट
4- हेड0 का0 नूर हसन
5- हेड0 का0 इसरार
6- हेड0का0 मनमोहन भंडारी
7- का0 1331 अनिल शर्मा
8- का0 1007 राजेश राठौर

