हरिद्वार – राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में हुए हादसे में मारे गए दो रेंज अधिकारियों का आज हरिद्वार में दाह संस्कार कर दिया गया। हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में मौजूद अधिकारियों और वनकर्मियो ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
वही इस हादसे में मारे गए चीला रेंज अधिकारी शैलेश घिल्डियाल को उनके भाई मंगेश घिल्डियाल ने मुखाग्नि दी। आईएएस मंगेश घिडियाल पीएमओ मे तैनात है। वहीं दूसरे रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी को उनके पुत्र द्वारा मुखाग्नि दी गई।
इस मौके पर राज्य के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने कहा कि यह एक दुखद हादसा है। उनके द्वारा इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए है। इसके साथ ही इस घटना में हताहत हुए सभी वनकर्मियों के परिजनों के साथ पूरा विभाग खड़ा है। वन्ही इस घटना में चीला शक्ति नहर में गिर कर लापता हुई चीला गोहरी वार्डन आलोकि की तलाश लगातार जारी है।

