हरिद्वार – अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतो में भी काफी उत्साह है। आज हरिद्वार के गुरुमंडल आश्रम से गंगा कलश यात्रा निकाली गई। हर की पौड़ी से कलश में गंगाजल भरकर यह यात्रा अयोध्या जाएगी और गंगाजल से भगवान राम का जलाभिषेक किया जाएगा।
गुरुमंडल आश्रम के परमाध्यक्ष राम मुनि महाराज ने बताया कि उनके गुरु पूर्व ब्रह्मलीन जगदीश मुनि महाराज ने राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वो राम मंदिर आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गए थे। 22 जनवरी को राम मंदिर निर्माण का उनका सपना पूरा होने जा रहा है इसलिए ही अपने गुरु को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से वो गंगा कलश यात्रा निकाल रहे हैं।
गौरतलब है कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर जगदीश मुनि महाराज पूर्व में भाजपा के विधायक भी रह चुके हैं इसलिए गंगा कलश यात्रा में कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

