हरिद्वार – उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर कनखल चौक से लेकर कृष्णा नगर तक हाथों में तख्तियां लेकर न्याय यात्रा निकाली।

न्याय यात्रा से पूर्व कांग्रेसी कनखल चौक पर इकट्ठा हुए और कनखल चौक पर स्थापित हिंदी के पाणिनी, प्रदेश का गौरव आचार्य किशोरी दास बाजपेयी जी के चरणों में नमन करते हुए उनका माल्यार्पण कर न्याय यात्रा की शुरुआत की। कड़काड़ती ठंड में कांग्रेस जनों ने न्याय यात्रा में अंकिता भंडारी को न्याय दो, वीआईपी को गिरफ्तार करो, महिला विरोधी ये सरकार, आदि नारे लगाते हुए कृष्णानगर पहुंचे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा की “भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा तो देती है, मगर उन्हें इंसाफ और भाजपा नेताओं से नहीं बचाती। सरकार उस वीआईपी पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। पूर्व विधायक रामयश सिंह और मेयर पति अशोक शर्मा ने कहा है की महिलाओं की सुरक्षा और न्याय को लेकर भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा की भाजपा सरकारों में महिलाए कतई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने अनेकों उदाहरण देते हुए कहा की देश में महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार आदि जघन्य अपराध हो रहे हैं। रानीपुर से प्रत्याशी रहे राजवीर सिंह और वरुण बालियान में कहा की भाजपा सरकारों में महिलाओं से लेकर किसान, मजदूर कोई भी सुरक्षित नहीं है।

महिला महानगर अधिक लता जोशी और ग्रामीण अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा की महिलाए अब भाजपा के अत्याचारों के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे और भाजपा सरकार और उनके नेताओं को बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा की यदि सरकार ने उस वीआईपी को गिरफ्तार नहीं किया तो जल्द ही महिला कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी।

न्याय यात्रा में पार्षद उदयवीर चौहान, प्रधान दिनेश वालिया, समर्थ अग्रवाल, ओम पहलवान, करतार सिंह खारी, महेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र गुप्ता, दीपाली त्यागी, सोनू, बी एस तेजियान, नलिनी दीक्षित, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर, अरुण प्रकाश राघव, नितिन यादव, तरुण व्यास, दीपक पांडे, सचिन पालीवाल, त्रिपाल शर्मा आदि शामिल थे।